UP Constable UP Police Constable Recruitment 2025: नए साल का बड़ा तोहफा, 32679 पदों पर भर्ती का नोटिस जारी! @uppbpb.gov.in

UPPRPB Constable UP Police Constable Recruitment 2025: नए साल की शुरुआत में उत्तर प्रदेश सरकार ने लाखों युवाओं को बड़ी खुशखबरी दी है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत आरक्षी नागरिक पुलिस, पीएसी, सशस्त्र पुलिस, विशेष सुरक्षा बल, महिला बटालियन और जेल वार्डर समेत कुल 32,679 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी।

जो उम्मीदवार लंबे समय से यूपी पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए यह शानदार मौका है। इच्छुक अभ्यर्थी 30 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

UPPRPB Constable Vacancy 2025: आवेदन से पहले जरूरी है OTR

यूपी पुलिस की इस भर्ती में आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना अनिवार्य होगा।
OTR प्रक्रिया upprpb.in पोर्टल पर पूरी की जाएगी। OTR पूरा होने के बाद ही उम्मीदवार आवेदन फॉर्म भर पाएंगे।

आवेदन की प्रक्रिया uppbpb.gov.in वेबसाइट पर ऑनलाइन माध्यम से होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025: जानिए पदों का पूरा विवरण

इस भर्ती अभियान के तहत विभिन्न विभागों में कुल 32679 पद भरे जाएंगे। पदों का विवरण नीचे दिया गया है

पद का नामश्रेणीपदों की संख्या
आरक्षी नागरिक पुलिसपुरुष / महिला10,469
आरक्षी पीएसी / सशस्त्र पुलिसपुरुष15,131
आरक्षी विशेष सुरक्षा बलपुरुष1,341
महिला बटालियनमहिला2,282
आरक्षी घुड़सवार पुलिसपुरुष71
जेल वार्डरपुरुष3,279
जेल वार्डरमहिला106
कुल पद32,679

UP Police Constable Recruitment 2025

जानकारीविवरण
भर्ती का नामयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025
भर्ती बोर्डउत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB)
कुल पद32,679
आवेदन तिथि31 दिसंबर 2025 से 30 जनवरी 2026
शैक्षणिक योग्यता12वीं पास
आयु सीमा (पुरुष)18 से 22 वर्ष
आयु सीमा (महिला)18 से 25 वर्ष
आवेदन शुल्कGEN/OBC/EWS – ₹500, SC/ST – ₹400
चयन प्रक्रियालिखित परीक्षा, DV, PST, PET
वेतनमान₹21,700 – ₹69,100 (लेवल-3)
ऑफिशियल वेबसाइटuppbpb.gov.in, upprpb.in

UP Police Constable Eligibility 2025: कौन कर सकता है आवेदन?

  • शैक्षणिक योग्यता उम्मीदवार का 12वीं पास (इंटरमीडिएट) होना अनिवार्य है।
  • समान अंकों की स्थिति में निम्न को प्राथमिकता दी जाएगी , जैसे
  1. NIELIT/DOEACC O Level
  2. NCC ‘B’ सर्टिफिकेट
  3. प्रादेशिक सेना में 2 वर्ष की सेवा

आयु सीमा

  • पुरुष उम्मीदवार: 18 से 22 वर्ष
  • महिला उम्मीदवार: 18 से 25 वर्ष
  • आयु की गणना 1 जुलाई 2025 से की जाएगी।
  • वहीं SC, ST और OBC वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट मिलेगी।

UP Police Constable Salary 2025: कितनी मिलेगी सैलरी?

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के तहत चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-3 के अनुसार वेतन दिया जाएगा।
वेतनमान ₹21,700 से ₹69,100 रुपये प्रतिमाह होगा। इसके अलावा सरकारी नियमों के अनुसार अन्य भत्ते भी मिलेंगे।

UP Police Constable Selection Process: चयन कैसे होगा?

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी –

  • लिखित परीक्षा
  • दस्तावेज सत्यापन (DV)
  • शारीरिक मानक परीक्षण (PST)
  • शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET)
  • अंतिम मेरिट लिस्ट

सभी चरणों को सफलतापूर्वक पास करने वाले उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

आवेदन शुल्क कितना देना होगा?

  • सामान्य / OBC / EWS वर्ग – ₹500
  • SC / ST वर्ग – ₹400
  • शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

UP Police Constable Recruitment 2025 उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और पुलिस विभाग में सेवा देना चाहते हैं, तो समय रहते OTR पूरा कर आवेदन जरूर करें। आवेदन की अंतिम तिथि 30 जनवरी 2026 है, इसलिए देर न करें।

नोटिफिकेशन देखने के क्लिक करें।

Leave a Comment